बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का हुआ निधन - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 19 August 2019

बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का हुआ निधन



बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री का हु   बिहार सरकार के राजद शासनकाल में पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 सुरेश पासवान ने कहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन से राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से बिमारी से जुझ रहे डॉ0 मिश्र आज दुनिया को अलविदा कह दिए। डॉ0 मिश्र तीन बार बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए न सिर्फ बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया बल्कि राज्य के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान हासिल करने में कामयाब रहे।  अर्थ शास्त्र के प्रोफेसर एवं अच्छे जानकार  होने के नाते आर्थिक रूप से बिहार कैसे विकसित हो हमेशा इसके लिए चिंतित रहते थे। डॉ मिश्र0 कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे। इनके निधन से बिहार और खासकर मिथिला के राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। डॉ0 जगन्नाथ मिश्र केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में भी देश के साथ साथ बिहार के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए।
मै संकट की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके शोक-संतप्त परिवार जनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment