किसान बिचौलियों को न बेचें गेहूं - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 18 April 2020

किसान बिचौलियों को न बेचें गेहूं

गया से संवाददाता नन्का पासवान NPBP NEWS 
गया, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गया के द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन मौसम, 2020-21 अंतर्गत गेहूं अधिप्राप्ति हेतु सक्षम पैक्स/व्यापार मंडल का चयन जिला अंतर्गत किए जाने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिन किसानों के द्वारा गेहूं का उत्पादन किया गया है, वे औने पौने दामों पर बिचौलियों को न बेचें, बल्कि अपने पंचायत क्षेत्र के पैक्स/प्रखंड के व्यापारमंडल के अध्यक्ष या प्रबंधक से संपर्क कर सरकारी दर पर गेहूं की बिक्री करें। व्यापार मंडल को गेहूं बिक्री हेतु सहकारिता विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित किसान ऑनलाइन निबंधन अवश्य कराएं।

No comments:

Post a Comment