1316 सहायक मतदान केंद्र बनेंगे 35 मतदान केंद्रों के जर्जर भवन होंगे परिवर्तित - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 27 June 2020

1316 सहायक मतदान केंद्र बनेंगे 35 मतदान केंद्रों के जर्जर भवन होंगे परिवर्तित

                   NPBP NEWS ब्यूरो रिपोर्ट गया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 की तैयारी को लेकर जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में कोविड-19 को लेकर 1000 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों के लिए सहायक मतदान केंद्र बनाने पर विचार विमर्श किया गया तथा वैसे मतदान केंद्र जिनके भवन काफी जर्जर हो चुके हैं, उन्हें परिवर्तित करने के लिए सहमति एवं प्रस्ताव पर विचार किया गया।  बैठक में जिला के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1316 सहायक मतदान केंद्र बनाने पर सहमति बनी तथा 35 वैसे मतदान केंद्र जिनके भवन काफी जर्जर हो चुके हैं, उनके भवन को परिवर्तित कर अन्य भवन को चिन्हित करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने प्रस्ताव रखा, जिन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री किशोरी चौधरी, अपर समाहर्त्ता श्री मनोज कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मथुरा बड़ाईक एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment