अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर आज दिनांक 26 जून 2020 को "वीर शाहिद सलाम दिवस" कार्यक्रम आयोजित कर भारत, चीन सीमा पर शहीद हुए जांबाज वीर सपूतों को सलाम किया गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, आदि ने वीर सपूतों को सलाम करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे देश के वीर जवान चौबीस घंटे ,भारत की सीमा की रक्षा करते है| कांग्रेस पार्टी एवम् देश की 130 करोड़ जनता आज देश एवम् सरकार के साथ खड़ी है, तथा सरकार से चीन द्वारा लगातार सीमा के उलंघन करने की दुशहास का करारा जवाब चाहती है |आज चीन , नेपाल और अब भूटान जैसे देश भी भारत को आंख दिखा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी, देश की जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। नेताओ ने कहा की आज भारत में प्रति व्यक्ति लगभग 6000 का चीन आयातित समान का उपयोग कर रहा है, जिसे हम देशवासी एकजुट होकर वहिष्कार करने का संकल्प ले। भारत सरकार अब किसी प्रकार का ठेका चीन को न दे
Friday, 26 June 2020
Home
GAYA NEWS
वीर शाहिद सलाम दिवस" कार्यक्रम आयोजित कर भारत, चीन सीमा पर शहीद हुए जांबाज वीर सपूतों को सलाम किया गया।
वीर शाहिद सलाम दिवस" कार्यक्रम आयोजित कर भारत, चीन सीमा पर शहीद हुए जांबाज वीर सपूतों को सलाम किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment