भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, आयुक्त मगध प्रमंडल, जिलाधिकारी गया से सन् 1972 से गया शहर के दंडीबाग में अवस्थित गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जो वर्षों से बंद पड़ा है, उसे चंद लोगो द्वारा हड़पने एवम् बेचने से बचाने की गुहार लगाई है।
प्रो मिठू ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता एवम् माननीय उच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों, तथा सी सी अाई एम के नॉर्म्स पूरा नहीं होने के कारण आज यह कॉलेज वीरान पड़ा हुआ है। जबकि इस कॉलेज का 26 बड़े हॉल, ऑफिस वाला भवन, 65 कठठा जमीन, तथा कॉलेज फंड में 1 करोड़ 72 लाख की राशि जमा है।
आज गया शहर के हृदय स्थल में अवस्थित इस कॉलेज को चंद लोग हड़पने एवम् बेचने को आतुर है, जिससे रोकना , बचाना नितांत आवश्यक है।
आज के परिवेश में अगर गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जो वर्षों से बंद पड़ा है, उसे फिर से चालू होने पर गया के लोगो को चिकित्सा की सुविधा बढ़ेगी। अभी केंद्र एवम् राज्य सरकार आयुर्वेद चिकित्सा की बढ़ावा देने की बाते निरंतर करती है।


No comments:
Post a Comment