प्रवासी मजदूरों को काम देने के लिए मनरेगा के तहत पौधरोपण शुरू किया - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 30 July 2020

प्रवासी मजदूरों को काम देने के लिए मनरेगा के तहत पौधरोपण शुरू किया

ग्राम पंचायत ढाव चिरैया के घाघर गांव के वार्ड नंबर 4  स्थित आहर पिंड पर बुधवार को मनरेगा योजना से प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। वार्ड सदस्य नीलम देवी ने पौधा लगाकर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उक्त पिंड पर 1हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर पंचायत के मुखिया राम लखन मांझी, पीआरएस अमित कुमार ग्रामीण सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।



प्रखंड के सोलरा पंचायत में गुरुवार को कोरोना टेस्ट हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाये गए। वार्ड संख्या ग्यारह में किट के माध्यम से जांच किया किया। जांच में एक ही घर के 35 वर्षीय युवक के साथ उसकी 28 वर्षीय पत्नी व 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित निकले। संक्रमित युवक व उसके स्वजनों को होम क्वारेंटाइन किया गया। चिकित्सक डॉ एजाज ने बताया कि कुल ग्यारह लोगों का कोरोना जांच किया गया था। एक परिवार के दम्पति व छह बच्चे के अलावा पड़ोस के तीन लोगों की जांच की गई थी। जिसमें तीन संक्रमितों की पुष्टी हुई है।

No comments:

Post a Comment