छापेमारी में 100 लीटर शराब बरामद, 4 फरार - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 19 September 2020

छापेमारी में 100 लीटर शराब बरामद, 4 फरार

शंकरपुर, सिंहेश्वर, बेलहाघाट व पुरानी बाजार समेत अन्य स्थानों पर शुक्रवार देर शाम की गई छापेमारी में उत्पाद विभाग की टीम ने एक सौ लीटर शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शंकपुर के मौराबाड़ी, सिंहेश्वर के गोपालपुर, जिला मुख्यालय के बेलहा घाट तथा पुरानी बाजार में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर कार्रवाई शुरु की गई।
इस दौरान टीम ने तीनों स्थानों से 15.345 लीटर विदेशी तथा 85.4 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब बेचने के आरोप में जहां एक तस्कर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड संख्या-1 निवासी रामकिशुन सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं चार फरार तथा एक अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। टीम में उत्पाद निरीक्षक भिखारी कुमार, दारोगा प्रभुनाथ सिंह, प्रियंका कुमारी व नीतीश कुमार शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32JoSDG

No comments:

Post a Comment