पटना जिले में 4670681 वोटर, इनमें 34218 आठ माह में जुड़े - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 25 September 2020

पटना जिले में 4670681 वोटर, इनमें 34218 आठ माह में जुड़े

पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में पिछले आठ महीने में 34218 वोटर बढ़े हैं। 1 जनवरी, 2020 को जिले में कुल वोटरों की संख्या 46 लाख 36 हजार 463 थी। यह बढ़कर सितंबर, 2020 में 46 लाख 70 हजार 681 हो गई है। सबसे अधिक 4761 नए वोटर फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में जुड़े हैं। वहीं, सबसे कम 113 नए वोटरों के नाम विक्रम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़े हैं।

इस बार जिले के 7034 मतदान केंद्रों पर 4670681 वोटर मतदान करेंगे। सूची में प्रवासी मजदूरों की संख्या 26560 है। इनमें 18204 का नाम पहले से शामिल है। शेष 6257 प्रवासी मजदूरों का नाम सूची में जोड़ा गया है। युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 27 सितंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का यह अंतिम मौका है। इसके बाद मतदाता सूची में चुनाव के बाद ही नाम जुड़ेगा।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या, 6257 प्रवासियों ने जुड़वाया नाम, 14 विस क्षेत्रों में 7034 बूथ बनाए गए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i4k6VV

No comments:

Post a Comment