रोड पर गिट्टी व बालू रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर जुर्माना - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 18 September 2020

रोड पर गिट्टी व बालू रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर जुर्माना

शहर में ट्रैफिक पर ब्रेक लगा रहे गिट्टी-बालू दुकानदारों के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम ने सख्ती दिखाई। सड़क पर गिट्टी-बालू रखने को लेकर निगम टीम ने 4 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि लकड़ीढाई इलाके में सड़क पर बालू-गिट्टी रख कर बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दुकानदारों से ₹5 हजार रुपए जुर्माना लिया गया। वहीं, सड़क पर रखी सामग्री 24 घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया गया।

बता दें कि रोड पर गिट्टी-बालू रख कर बेचने से शहर में ट्रैफिक पर ब्रेक लग रहा है। बीबीगंज, ब्रह्मपुरा रोड, अखाड़ाघाट, सिकंदरपुर रोड, मिठनपुरा रोड समेत‌ शहर के तकरीबन सभी इलाकों में रोड पर ही गिट्टी बालू रख कर व्यवसाय किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक बाधित होने के साथ ही लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kuxh3Z

No comments:

Post a Comment