आज खत्म होगा 86 साल का इंतजार, प्रधानमंत्री करेंगे कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी आधारशिला - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 17 September 2020

आज खत्म होगा 86 साल का इंतजार, प्रधानमंत्री करेंगे कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी आधारशिला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के लोगों को चौथी सौगात देंगे। आज कोसी के इलाके के लोगों का 86 साल का इंतजार पूरा होगा। 2003 में जिस कोसी महासेतु की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी उस पुल का उद्घाटन आज नरेंद्र मोदी करेंगे। पुल को बनाने में 17 साल लग गए। इसके साथ ही पीएम आज समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया खंडों के रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

516 करोड़ रुपए की आई लागत
1887 में निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच मीटर गेज लिंक बनाया गया था जो 1934 में विनाशकारी भूकंप की वजह से तबाह हो गया था। इसके बाद से कोसी और मिथिलांचल के बीच रेल संपर्क टूट गया था। 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्मली में कोसी मेगा ब्रिज लाइन परियोजना की आधारशिला रखी थी। 1.9 किलोमीटर लंबे कोसी रेल महासेतु को बनाने में 516 करोड़ रुपए की लागत आई।

298 किलोमीटर की जगह 22 किलोमीटर रह जाएगी निर्मली से सरायगढ़ की दूरी
निर्मली से सरायगढ़ तक का सफर वर्तमान में दरभंगा-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा होते हुए 298 किलोमीटर का है। महासेतु के निर्माण से यह दूरी मात्र 22 किलोमीटर में सिमट जाएगी।

तटबंधों और बराज निर्माण से साकार हुई पुल की परियोजना
कोसी की धाराओं को नियंत्रित करने का सफल प्रयास पश्चिमी और पूर्वी तटबंध एवं बैराज निर्माण के साथ 1955 में आरंभ हुआ। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर 120 किलोमीटर का तटबंध 1959 में पूरा कर लिया गया और 1963 में भीमनगर में बैराज का निर्माण भी पूरा कर लिया गया। इसके बाद कोसी पर पुल बनाने का सपना साकार हो सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएम आज समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया खंडों के रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZLm8nG

No comments:

Post a Comment