अरबों रुपए के सृजन घोटाला मामले में फरार चल रहे बैंक प्रबंधक ने किया आत्मसमर्पण - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 25 September 2020

अरबों रुपए के सृजन घोटाला मामले में फरार चल रहे बैंक प्रबंधक ने किया आत्मसमर्पण

भागलपुर जिले में हुए अरबों रुपए के सृजन घोटाला के एक मामले में फरार चल रहे इंडियन बैंक के पूर्व प्रबंधक दिलीप कुमार ठाकुर ने विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सीबीआई की विशेष न्यायाधीश की अदालत में आत्मसमर्पण करने के साथ ही उनकी ओर से नियमित जमानत अर्जी भी दाखिल की गई लेकिन उस पर बहस नहीं की गई।

विशेष अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद 9 अक्टूबर तक के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। बैंक प्रबंधक ने वर्ष 2014 से 2017 के बीच सरकारी राशि को सृजन के खाते में भेजा था। उसके बाद सृजन के कर्मियों के साथ मिलकर लगभग 15 करोड़ की बंदरबांट की। सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को मामला दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bank manager absconding in billions of rupees creation scam surrenders


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367f7kU

No comments:

Post a Comment