थर्ड व फोर्थ वर्ग में कर्मियों की जल्द होगी बहाली - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 19 September 2020

थर्ड व फोर्थ वर्ग में कर्मियों की जल्द होगी बहाली

बीएनएमयू मधेपुरा से आई दो सदस्यीय कमेटी ने ललितनारायण मिश्रा स्मारक कॉलेज का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कमेटी ने पूर्व से बने पुराने और जर्जर भवनों, महाविद्यालय परिसर में अधूरे बने महिला छात्रावास, महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी तथ्यों की जानकारी ली। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अर्जुन यादव की अध्यक्षता में दो सत्रों में बैठक भी आयोजित की गई। जहां महाविद्यालय की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए जल्द ही परिवर्तन लाने की दिशा में अवश्य पहल की बात बताई गई। पहली बैठक में विश्वविद्यालय से आये सीसीडीसी इम्तियाज अंजुम और इंजीनियर कमल किशोर के साथ प्राचार्य की बैठक हुई। वहीं, दूसरे सत्र में टीपी कॉलेज के प्राचार्य केपी यादव के साथ महाविद्यालय के शिक्षण व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनिवर्सिटी से आये सीसीडीसी इम्तियाज अंजुम ने बताया कि कॉलेज की व्यवस्था को लेकर दो सत्रों में आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर बल दिया गया है।
जल्द ही कॉलेज की व्यवस्था में परिवर्तन होगा। संविदा पर तृतीय श्रेणी के कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। वही आउटसोर्सिंग के माध्यम से चतुर्थवर्गीय कर्मियों की भी जल्द ही बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। वही महाविद्यालय के विकासात्मक योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाविद्यालय का निरीक्षण करते यूनिवर्सिटी की कमेटी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRJesG

No comments:

Post a Comment