थाना क्षेत्र के राजारामपुर गांव में विश्वकर्मा पूजा के दिन उत्सव में हो रहे ऑर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश काे लेकर दो गुटों में विवाद हाे गया। इस दाैरान जमकर मारपीट हाेने लगी। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस के गश्ती वाहन पर उपद्रवियाें ने हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान जख्मी हाे गए। उपद्रवियाें ने वाहन के शीशे ताेड़ डाले। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन से बिना अनुमति के गांव में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। गाने की फरमाइश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट के लोग लाठी-डंडे निकाल लिए और एक-दूसरे पर टूट पड़े। स्थानीय कुछ लोगों द्वारा सूचना देने के बाद सरैया थानाध्यक्ष ने रात में गश्ती के जवानाें को मौके पर भेजा गया।
पुलिस दाेनाें गुटाें काे समझा कर शांत कराने में जुटी थी, तभी भीड़ में माैजूद कुछ उपद्रवी पुलिस बल पर रोड़ा-पत्थर से हमला कर दिए। इससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गश्ती वाहन पर ऑन ड्यूटी तैनात पुलिस बल पर भी हमला किया गया, जिससे उन्हें चोट आई है।
प्रशिक्षु अवर निरीक्षक ने दर्ज कराया है मामला
इस संबंध में सरैया थाने में तैनात प्रशिक्षु अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा सरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें गांव के ही नीतीश कुमार, राजन कुमार उर्फ राजू, मनीष कुमार, राहुल कुमार, राजा कुमार, उदय कुमार, सुबोध कुमार, पवन कुमार, राजू कुमार, प्रमोद कुमार, मुन्ना कुमार, सोनू कुमार, मिंटू कुमार विनय, कुमार प्रेमचंद सिंह, ऋषि कुमार सहित 18 लोगों को नामजद किया गया है, साथ ही 20 से 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iMsMkR
No comments:
Post a Comment