इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से अपराधियों के साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी रहेगी नजर - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 19 September 2020

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से अपराधियों के साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी रहेगी नजर

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर एक साल में बनकर तैयार हाे जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार काे इसका शिलान्यास किया। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस योजना को सितंबर 2021 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। गांधी मैदान के पास एसएसपी कार्यालय में इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना पर करीब 13.16 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है।

पूरे शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को इससे कनेक्ट किया जाएगा। इसकी 24 घंटे निगरानी कराई जाएगी। किसी भी स्थान पर कोई संदेहास्पद स्थिति को देखते ही कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी उस स्थान के आसपास मौजूद पुलिस बल को अलर्ट करेंगे। इससे राजधानी में होने वाले अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है।

यातायात नियमों को तोड़ने वालों को भेजा जाएगा ऑनलाइन चालान
राजधानी की तमाम सड़कों पर यातायात की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों को सेंसर के साथ जोड़ा जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसे ऑनलाइन चालान भेजा जा सकेगा। भोपाल स्मार्ट सिटी की ओर से इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के जरिए इस प्रकार की व्यवस्था की गई है।
तीन तलों में बनेंगे सर्वर रूम व कार्यालय
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड भवन के पहला, दूसरा व तीसरा तल सर्वर रूम व अन्य कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक बड़ा वीडियो वॉल रहेगा, जिस पर सभी सीसीटीवी का एक्सेस दिया जाएगा। यह संबंधित उपकरण व ऑपरेटर वर्क-स्टेशन से सुसज्जित होगा। यहां से पुलिस कर्मचारी व अधिकारी विभिन्न शहरी उपयोगिताओं का प्रबंधन व निगरानी करेंगे। इस चार मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर स्मार्ट सिटी का ऑफिस भी शिफ्ट किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Integrated Control and Command Center will also keep an eye on criminals who break traffic rules.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FC8ht3

No comments:

Post a Comment