शहर के लोग करोड़ों रुपए टैक्स भरने के बावजूद भुगत रहे हैं काला पानी की सजा - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 18 September 2020

शहर के लोग करोड़ों रुपए टैक्स भरने के बावजूद भुगत रहे हैं काला पानी की सजा

करोड़ों रुपए टैक्स भरने के बावजूद शहरवासी करीब तीन माह से एक तरह से काला पानी की सजा भुगत रहे हैं। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की वजह से पानी सड़ कर इतना काला हा़े गया है कि शहर में महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, निगम पटना से मशीन मंगवा कर फॉगिंग करा रहा है।
चर्च रोड में वार्ड पार्षद गार्गी सिंह के घर के सामने दो माह से जलजमाव है। स्थानीय लोगों में निगम के रवैए को लेकर भारी नाराजगी है। शहर में सबसे ज्यादा परेशानी बीबीगंज, मिठनपुरा, चर्च रोड और पंकज मार्केट रोड में है।

पार्षद गार्गी सिंह ने नगर आयुक्त से अपने कैंपस और रोड पर लंबे समय से जलजमाव के कारण गहरी नाराजगी जताई है और नगर आयुक्त से स्थल का जायजा लेने का अनुरोध किया है। चर्च रोड में सड़ रहे पानी के दुर्गंध के कारण स्थिति नारकीय है। मिठनपुरा की कई गलियां और बैंकर्स कॉलोनी में भी करीब तीन महीने से इसी तरह की स्थिति बनी हुई है।

तीन माह से आदेश हो रहा बेअसर

मिठनपुरा इलाके से पानी निकालने को 3 माह में डीएम भी कई बार आदेश दे चुके हैं। नगर विकास एवं आवास मंत्री ने भी कई बार समीक्षा की। अभी तक बीबीगंज और मिठनपुरा इलाके में जलजमाव कायम है। बीबीगंज, आनंदपुरी और चित्रकूट नगर इलाके में पानी सड़ चुका है। लोगों का कहना है कि निगम उन लोगों से टैक्स भी ले रहा है। काले पानी की सजा भी दे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People of the city are suffering black water punishment despite paying crores of rupees tax


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35W6rxw

No comments:

Post a Comment