बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार मामले में राजद आईटी सेल प्रभारी को जेल - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 23 September 2020

बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार मामले में राजद आईटी सेल प्रभारी को जेल

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के स्टेट बैंक एसबीआई चंदा शाखा में मंगलवार को बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजद के आईटी सेल प्रभारी बाबुल इनायत पिता अनवर तथा मो.नियामत पर मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

एसबीआई शाखा में बाबुल इनायत घुसकर शाखा प्रबंधक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शाखा प्रबंधक ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस दोनों को थाने लाई तथा जांच कर शाखा प्रबंधक के आवेदन पर मामला दर्ज किया।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष एम ए हैदरी ने बताया कि शाखा प्रबंधक के आवेदन पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RTqtk9

No comments:

Post a Comment