दाेनाें पक्षाें की ओर से ताे नहीं चली थी गाेली, पुलिस कर रही पड़ताल - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 24 September 2020

दाेनाें पक्षाें की ओर से ताे नहीं चली थी गाेली, पुलिस कर रही पड़ताल

माधोपुर के वकील वीरेन्द्र मंडल के पिता सूर्यनरायण मंडल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। घटना के दो दिन बाद भी सभी नाै आराेपी फरार हैं। जबकि सिटी एसपी ने तुरंत हत्याराें काे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। हालांकि पुलिस का दावा है कि इलाके में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर पहुंचती है तो इसकी सूचना आरोपियों को पहले ही मिल जाती है और वे फरार हो जाते हैं। वकील वीरेंद्र मंडल ने नाथनगर इंस्पेक्टर को आरोपियों का माेबाइल नंबर भी दिया है। बताया जा रहा है कि वकील के घर गोलीबारी के समय दोनों पक्ष के तरफ से गोली चलाई जा रही थी। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

आराेप है कि गवाह को सलाह देने पर मंगलवार की सुबह वकील की हत्या की मंशा से उसके चचेरे भाइयाें ने उसके घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें वकील ताे बच गए, लेकिन उसके पिता काे गाेली लग गयी अाैर उनकी माैके पर ही माैत हाे गयी। वीरेंद्र मंडल ने बल्टू मंडल, मुत्युंजय मंडल, रित्युंजय मंडल सहित 9 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/366RpoL

No comments:

Post a Comment