Rohanpreet Singh ने अपनी एक्स के लिए कही ऐसी बात कि नेहा कक्कड़ ने दे डाली नसीहत - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 16 November 2020

Rohanpreet Singh ने अपनी एक्स के लिए कही ऐसी बात कि नेहा कक्कड़ ने दे डाली नसीहत

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी हो चुकी है। इन दिनों दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। नेहा और रोहन इस वक्त दुबई में हनीमून पर हैं। यहां से दोनों लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में रोहनप्रीत ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी एक्स के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, कुछ वक्त पहले ही रोहन का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है 'एक्स कॉलिंग'। इस गाने में रोहन के साथ टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हैं। ऐसे में इस गाने को प्रमोट करने के लिए रोहन इसपर वीडियो बनाते रहते हैं। अब जो उन्होंने वीडियो बनाया है, उसे शेयर करते हुए रोहन ने कैप्शन में लिखा, तू मेरे लिए मेरी एक्स से ज्यादा कुछ भी नहीं है। ऐसे में नेहा उनके इस कैप्शन का जवाब देते हुए लिखती हैं, “उससे बढ़कर और होनी भी नहीं चाहिए कोई।” जिसके बाद रोहन नेहा को रिप्लाई करते हुए लिखते हैं, “हा हा हा हाय, ओ मेरा बाबू, मैं सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं।”

विदेशों में छाई Akshay Kumar की फिल्म 'लक्ष्मी', कमा डाले इतने करोड़ रुपए

रोहन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि रोहन और नेहा अकसर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में रोहन ने नेहा को अपना भगवान बताया। रोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'एक्स कॉलिंग' का टीजर वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ रोहन ने नेहा के लिए लिखा, 'यह गाना रिलीज हो गया है। मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। मेरी पत्नी नेहा कक्कड़ की वजह से यह सबकुछ हो पाया है। किसी की नजर न लगे। टचवुड जब से नेहू मेरी लाइफ में आई हैं तब से ही मेरे साथ सबकुछ अच्छा हो रहा है। मुझे लगता है कि इंसान के रूप में खुद भगवान मेरे पास मेरी लाइफ में आ गए हैं।'

Malaika Arora हिमाचल की वादियों में करीना कपूर खान के साथ कर रही हैं एंजॉय, देखें तस्वीर

रोहन ने आगे लिखा था, 'मुझे लगता है कि मैं कुछ नहीं था और नेहा ने मुझे हाथ लगाया और मुझे हीरा बना दिया। ये जो गाना है 'एक्स कॉलिंग' इसे भी नेहा ने ही सेलेक्ट किया है क्योंकि उन्हें यह गाना बहुत पसंद आया था। इतना ही नहीं वह इस गाने का हिस्सा भी बनीं जो मेरे लिए एक आशीर्वाद है। मुझे नहीं पता नेहू आपका कैसे थैक्स करूं? बाबू मैं बहुत लकी हूं कि आप मेरी बेटर हाफ हैं। बाबू आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और मेरी लाइफ के हर पल में मेरे साथ हमेशा होने के लिए आपको थैंक्स।'

neha_kakkar.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38TBoUH

No comments:

Post a Comment