जिले में अब भी 30 प्रतिशत का लाइन लॉस बिजली निगम झेल रहा हैै। निगम द्वारा लाइन लॉस के आधार पर फीडरों का चयन किया गया था।बिजली चाेरी राेककर लाइन लाेस कम करने व रिकवरी बढ़ाने के लिए जिले में 108 गांवों में म्हारा गांव जगमग याेजना के तहत घराें से बाहर मीटर लगाए जाने हैं। बिजली बिल अब भी बड़ी संख्या में लोगों ने जमा नहीं कराया है। मिशन को पूरा करने के लिए निगम द्वारा अब जुलाई का समय तय किया गया है।चार साल में 86 गांवों को योजना में शामिल किया जा सका है। जिसके 68 फडरों से जुड़े 108 गांवों में ओवरलोडिंग और कनेक्शन से अधिक बिजली खपत की रिपोर्ट सामने आई थी।इसमें ग्रामीण भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण भी योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
सरकार ने गांवों में भी शहरी तर्ज पर आपूर्ति का आदेश दिया और सर्कल वाइज गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव के तहत कार्य करने को कहा गया। लेकिन यह दौड़ अभी आधी ही हो पाई है।

No comments:
Post a Comment