सृजन शर्मा इंटर का छात्र था। हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 6 घंटे बाद SDPO राघव दयाल के पहुंचने के बाद ही जाम हटाया जा सका।वैशाली के भगवानपुर में एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कार ने अनियंत्रित होकर 3 लोगों को कुचल डाला। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान रतनपुरा गांव के लालू राय के पुत्र सन्नी राय (21 साल), बिठौली निवासी सूरत पंडित के पुत्र मंजय पंडित (30 साल) और इमादपुर निवासी उमेश शर्मा के पुत्र सृजन शर्मा (15 साल) के रूप में की गई है।घटना रतनपुरा गांव के पास हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH22 पर हुई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनका हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Friday, 12 February 2021
Home
Bihar news
वैशाली में कार ने 3 को रौंदा:भगवानपुर में बस को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, मरने वालों में 1 इंटर का छात्र
वैशाली में कार ने 3 को रौंदा:भगवानपुर में बस को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, मरने वालों में 1 इंटर का छात्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment