महंगी होगी हवाई यात्रा:30% तक बढ़ेगा विमान किराया, पटना से दिल्ली के लिए अब 3300 से 11700 रुपए के बीच चुकाने होंगे - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 11 February 2021

महंगी होगी हवाई यात्रा:30% तक बढ़ेगा विमान किराया, पटना से दिल्ली के लिए अब 3300 से 11700 रुपए के बीच चुकाने होंगे




25 मई, 2020 से देश में विमानों का परिचालन बहाल हुआ। नए प्राइस बैंड के मुताबिक पटना से दिल्ली का इकाेनाॅमी क्लास का किराया 3300 से 11700 के बीच हाेगा।वैसे विमानन कंपनियों को बैलेंस शीट सुधारने में मदद के लिए किराए की उच्चतम और न्यूनतम सीमा में 30 प्रतिशत तक इजाफा भी कर दिया।इसमें एयरपोर्ट का यूजर डेवलपमेंट शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क और जीएसटी शामिल नहीं हैं।फिलहाल एयरलाइंस को 80 प्रतिशत प्री-कोविड कैपिसिटी इस्तेमाल करने की अनुमति है।केंद्र सरकार ने गुरुवार को फ्लाइट कैपिसिटी और किराए पर नियंत्रण की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी।  

No comments:

Post a Comment