वारदात:बैंक से निकासी कर निकले शिक्षक से कंपनीबाग में 4 लाख की छिनतई - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 12 February 2021

वारदात:बैंक से निकासी कर निकले शिक्षक से कंपनीबाग में 4 लाख की छिनतई

बैंक से उन्होंने कैश लेकर कंपनीबाग मस्जिद में जाने की जानकारी दी। हाथ-मुंह धोने के दौरान वहां से उनका झोला गायब हो गया। इस संबंध में छानबीन की जा रही है। बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है।शिक्षक ने बैंक से कैश लेकर निकलते समय कंपनीबाग रोड में बाइक सवार अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम देने की जानकारी दी।
उन्होंने कंपनीबाग मस्जिद के अंदर से रुपए का झोला गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। शिक्षक मो. अताउल्लाह ने पुलिस को पहले बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोला रोड शाखा से चार लाख कैश निकालने के बाद कंपनीबाग की ओर जा रहे थे।इसी दौरान बाइक सवार अपराधी कैश का झोला लेकर फरार हो गए। टाउन थानाध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि शिक्षक से जब पूछताछ शुरू की गई तो उनका बयान बदल गया। गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शिक्षक मो. अताउल्लाह से शुक्रवार को 4 लाख की छिनतई हो गई।  शाम में टाउन पुलिस ने जब क्रॉस पूछताछ शुरू की तो शिक्षक का बयान बदल गया।इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने शरीर पर कुछ छिड़क दिया। जिसकी वजह से आंख बंद हो गई।

No comments:

Post a Comment