
बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने 9 फरवरी को लिए गए ओपन ट्रायल के बाद मुख्य टीम की घोषणा कर दी,मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आशुतोष अमन कप्तान और बाबुल उपकप्तान बनाए गए|बिहार का पहला मैच 20 फरवरी को रेलवे से होगा। 22 फरवरी को बिहार का दूसरा मुकाबला कर्नाटक से, 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश से, 26 फरवरी को ओडिशा और 28 फरवरी को केरल से होगा।22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आशुतोष अमन कप्तान और बाबुल कुमार उपकप्तान बनाए गए हैं।BCA मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि BCCI ऑब्जर्वर देवांग गांधी, अभय करिजुला और BCA सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आमिर हाशमी, सदस्य संतोष कुमार त्रिपाठी और संजय रंजन सिन्हा द्वारा गहन मंथन करने के बाद 22 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा की गई।बिहार टीम अपना सभी मैच बेंगलुरु में खेलेगी। टीम 13 फरवरी को बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने 9 फरवरी को लिए गए ओपन ट्रायल के बाद मुख्य टीम की घोषणा कर दी। BCCI के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे एक दिवसीय ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। विजय हजारे एक दिवसीय ट्रॉफी के लिए बिहार टीम को एलिट C ग्रुप में रखा गया है।
No comments:
Post a Comment