बिहार में आएगी बहार?:नए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दिए तीन मंत्र- इनवेस्टमेंट, इंडस्ट्रीज और इम्प्लायमेंट इन बिहार - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 10 February 2021

बिहार में आएगी बहार?:नए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दिए तीन मंत्र- इनवेस्टमेंट, इंडस्ट्रीज और इम्प्लायमेंट इन बिहार

सपने को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने तीन मंत्र भी गिनाए... इनवेंस्ट इन बिहार, इंडस्ट्रीज इन बिहार और इम्प्लायमेंट इन बिहार।विभाग का पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में आए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में उद्योग को लेकर श्रीबाबू ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी।उद्योग मंत्री ने कहा कि देश के बड़े औद्योगिक शहरों के अलावा विदेशों में जाऊंगा और वहां के बड़े निवेशकों से बिहार में निवेश करने का आग्रह करुंगा।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश रहेगी।बिहार में बीते 15 साल में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हो चुका है। यहां पर्याप्त बिजली है, पानी है, हुनरमंद हाथ हैं, संसाधन है... लिहाजा अब बिहार को इंडस्ट्रियल टेकऑफ कराने की जरूरत है। ऐसा होते ही बिहार के लोगों को रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जान इसी सिद्धांत पर काम करेंगे और जिस भरोसे के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार भेजा है, राज्य में उद्योग विभाग का जिम्मा शाहनवाज हुसैन जैसे कद के नेता को मिलना बताता है कि नई सरकार का यह अब फोकस एरिया है। चुनौती बड़ी है। राज्य में उद्योग धंधे के विकास के लिए माकूल माहौल तैयार है। 

No comments:

Post a Comment