
Car Truck Accident: पूर्णिया में हुए हादसे के बारे में सदर थाना अध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि हुंडई कार से 7 लोग अररिया जिला के काला बलवा जा रहे थे. तभी शीशा बाड़ी के पास तेज रफ्तार से आ रही कार खड़ी ट्रक से टकरा गई.
बिहार के पूर्णिया में शनिवार की रात चार लोगों के लिए काली रात के रूप में साबित हुई, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है.
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है.
घटना सदर थाना के NH 57 पर शीशा बाड़ी के पास की है.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल पहुंचा.
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक में घुसने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और
दो सवार लोगों के गले कट गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के बाबत सदर थाना अध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि हुंडई कार से 7 लोग अररिया जिला के काला बलवा जा रहे थे.
तभी शीशा बाड़ी के पास तेज रफ्तार से आ रही कार खड़ी ट्रक से टकरा गई.
जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हैं. घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
थाना प्रभारी ने बताया कि खड़ी ट्रक में कार ने पीछे से ठोकर मारी है.
जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. घायलों को लेकर सदर अस्पताल जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मृतक और घायलों में अधिकांश युवक हैं. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों का गला ही कट गया है.
कुछ शव गाड़ी में फंसा हुआ था. कार के परखच्चे उड़ गए हैं. कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस हुआ है.
मौके पर शवों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मशक्कत कर रहे हैं. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
Reed all news
No comments:
Post a Comment