PM मोदी ने दरभंगा एयरपोर्ट से पिता के साथ जा रहे यात्री के ट्वीट को किया रीट्वीट, लिखा खास संदेश - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 23 July 2021

PM मोदी ने दरभंगा एयरपोर्ट से पिता के साथ जा रहे यात्री के ट्वीट को किया रीट्वीट, लिखा खास संदेश


PM मोदी ने दरभंगा एयरपोर्ट से पहली बार अपने पिता के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये जानकर खुशी हुई. कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का बिहार की प्रगति में अहम योगदान होता जा रहा है.


बिहार के दरभंगा में 8 नवंबर 2020 को एयरपोर्ट से शुरु की गयी देश के अलग-अलग महानगरों के लिए हवाई सेवा 

अबतक कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी है, चाहे उड़ान योजना के तहत नित्य नए महानगरों से दरभंगा के लिए उड़ान सेवा हो


 या एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों की आवाजाही की बात हो. 
महज कुछ माह में ही दरभंगा एयरपोर्ट अपना स्थान राष्ट्रीय पटल पर बना लिया है.
 लिहाजा प्रधानमंत्री का ट्विट एयरपोर्ट की बेहतरी में मील का पत्थर साबित होगा. 
आने वाले वक्त में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी बनने में ज्यादा वक्त ना लगे.


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि दरभंगा एयरपोर्ट का बिहार के प्रगति में अहम योगदान होता जा रहा है. 
प्रधानमंत्री ने दरभंगा एयरपोर्ट से पहली बार अपने पिता के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री की ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ये जानकर खुशी हुई.


 जहां तक ​​विमानन क्षेत्र का संबंध है, हम कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ लोगों की सहूलियत और आरामदायक सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं.
 वहीं जहां तक ​​दरभंगा एयरपोर्ट की बात है तो बिहार की प्रगति में इसका अहम योगदान होता जा रहा है.

Reed all news

No comments:

Post a Comment