बिहार ने मनवाया वैक्सीनेशन का लोहा:देश में बिहार का बजा डंका, महाभियान में टूट गया रिकॉर्ड, 20 लाख का आंकड़ा रात 8 बजे तक हो गया था पार - NPBP NEWS

Breaking

Tuesday, 31 August 2021

बिहार ने मनवाया वैक्सीनेशन का लोहा:देश में बिहार का बजा डंका, महाभियान में टूट गया रिकॉर्ड, 20 लाख का आंकड़ा रात 8 बजे तक हो गया था पार





स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 31 अगस्त को कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान था। इसकी तैयारी कई दिनो से चल रही थी। गांव से लेकर शहर तक लोगों को जागरुक करने के साथ सेंटर बढ़ाने और कर्मचारियों को तैनात करने काे लेकर युद्ध स्तर पर काम किया गया। 


इस महाभियान में मंगलवार की रात 8 बजे तक बिहार में टीकाकरण का आंकड़ा 20 लाख पार कर गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महाभियान के तहत हुए वैक्सीनेशन का डेटा रात तक नहीं आ पाया है।


वैक्सीनेशन में बिहार ने इतिहास रच दिया है। 31 अगस्त का दिन कोरोना की लड़ाई में खास बन गया है। वैक्सीनेशन के महाभियान में एक दिन में 20 लाख से अधिक टीकाकरण हुआ है जो देश के किसी भी प्रदेश में नहीं हुआ है।


 स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का दावा है कि बिहार देश में वैक्सीनेशन के मामले में 31 अगस्त को नंबर वन साबित हुआ है।Reed all news

No comments:

Post a Comment