अधीक्षण अभियंता के ठिकाने से 49 लाख बरामद:दरभंगा और पटना में छापेमारी, शनिवार को गाड़ी से मिले थे 18 लाख, इनकम टैक्स, आर्थिक अपराध इकाई और जिला पुलिस कर रही कार्रवाई - NPBP NEWS

Breaking

Sunday, 29 August 2021

अधीक्षण अभियंता के ठिकाने से 49 लाख बरामद:दरभंगा और पटना में छापेमारी, शनिवार को गाड़ी से मिले थे 18 लाख, इनकम टैक्स, आर्थिक अपराध इकाई और जिला पुलिस कर रही कार्रवाई




कुढ़नी थाने पर इनकम टैक्स और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पहुंचकर पूछताछ शुरू की। ASP ने बताया कि प्रोपर्टी के कागजात की स्क्रूटिनी की जा रही है।


 इसमें जमीन के कुछ कागजात मिले हैं। बाकी जांच चल रही है। पूछताछ मेंअभियंताने बताया कि वह दरभंगा से कैश लेकर पटना अपने आवास पर जा रहा था।


 इसी दौरान पुलिस ने उसे रास्ते मे दबोच लिया। ASP ने बताया कि रुपए किस मद के थे। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। इस बिंदु पर पूछताछ जारी है।


 SSP जयंत कांत के निर्देश पर ASP वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने टीम के साथ शनिवार देर रातअभियंताके दरभंगा स्थित निजी क्वार्टर पर छापेमारी की। 


वहां से 48 लाख रुपए कैश और प्रोपर्टी के कागजात मिले। इसके बाद पूछताछ की गई। पता लगा किअभियंताके पटना के जगदेव पथ और वेटनरी कॉलेज में भी दो फ्लैट हैं। 


वहां भी टीम ने रेड की, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।


मुजफ्फरपुर में अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार के ठिकाने से 49 लाख रुपए और बरामद हुए हैं। अनिल कुमार ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा में कार्यरत हैं।


 इससे पहले शनिवार को उसकी स्कॉर्पियो से 18 लाख रुपए मिले थे। अब तक पुलिस ने 67 लाख रुपए की राशि बरामद की है।


पुलिस की मानें तो उक्त रुपए उसने अवैध तरीके से कमाए थे। उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखी है । इसका पता किया जा रहा है। उसके बैंक खातों के बारे में भी पता लगा है, जिसे टीम खंगाल रही है।


 ASP ने बताया कि उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के भी खातों को खंगाला जाएगा। अवैध रुपए का पता लगने पर इसे आर्थिक अपराध की टीम जब्त करेगी।Reed all news

No comments:

Post a Comment