बगहा में ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ:रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जंगल के जीव, तालाब में मगरमच्छ देख हैरान हुए लोग, पकड़ कर निकाला बाहर, वन विभाग को सौंपा - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 28 August 2021

बगहा में ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ:रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जंगल के जीव, तालाब में मगरमच्छ देख हैरान हुए लोग, पकड़ कर निकाला बाहर, वन विभाग को सौंपा






बगहा में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ ही जंगली जानवरों का रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।


 जिससे आम लोगों में जंगली जानवर को लेकर भय व्याप्त हो गया है। भैरोगंज थाना के सिकटी व भैरोगंज गांव के बीच सरेह में स्थित एक तालाब से एक वयस्क मगरमच्छ को ग्रामीणों ने 2 दिन पहले देखा गया । 


जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद ग्रामीण जल व बांस के सहारे से काफी मशक्कत कर मगरमच्छ को धर दबोचा।


मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से काबू में कर वन विभाग को सौंप दिया।


इस पोखरे के पास मवेशियों के अलावा ग्रामीण, महिला और बच्चों का आना-जाना होता है।


 इस 2 दिन में मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। लेकिन ,गांव में दहशत कायम हो गया था।


 मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।Reed all news

No comments:

Post a Comment