मृतक के परिजन मनोज कुमार राम ने बताया कि वह करगहर बाजार में मंगलवार की देर शाम सब्जी लेने के लिए आए थे। तभी बाजार में दोनो साइड अतिक्रमण के कारण सड़क संकीर्ण हो जाने से वह ट्रैक्टर के चपेट में आ गए।
और ट्रैक्टर ने उन्हें बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सासाराम-चौसा मुख्य पथ को पूरी तरह से जाम कर दिया और मुआवजे सहित बाजार से अतिक्रमण हटाने की पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे थे।
रोहतास जिले के करगहर बाजार में सासाराम -चौसा मुख्य पथ पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मौत की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सासाराम -चौसा पथ को जाम कर मुआवजे और सड़क के किनारे अतिक्रमित किए गए दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग पर अड़े हुए थे।
कई घंटों तक मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। मृतक करगहर गांव निवासी शंकर राम है।

No comments:
Post a Comment