पटना के हॉस्पिटल में विराजे हैं 1100 गणपति, VIDEO:बिहार में बप्पा की भक्ति की अनूठी मिशाल, भगवान गजानन की छोटी से बड़ी मूर्तियों का विशाल कलेक्शन, एक दूसरे से नहीं मिलती कोई भी मूर्ति - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 9 September 2021

पटना के हॉस्पिटल में विराजे हैं 1100 गणपति, VIDEO:बिहार में बप्पा की भक्ति की अनूठी मिशाल, भगवान गजानन की छोटी से बड़ी मूर्तियों का विशाल कलेक्शन, एक दूसरे से नहीं मिलती कोई भी मूर्ति





डॉ. आशुतोष त्रिवेदी का कहना है कि 15 साल पूर्व वह ट्रेनिंग के लिए मुम्बई गए थे। वहां सिद्धि विनायक की प्रतिमा और भव्यता देखकर काफी प्रभावित हुए थे। 


गजानन की भक्ति को देखते हुए वह भी गणेश के अनन्य भक्त बन गए। इसी दौरान उन्हें गणेश जी की प्रतिमाओं के कलेक्शन का भी जुनून सवार हुआ है। 


डॉ. आशुतोष त्रिवेदी का कहना है कि वह पिछले 10 वर्षों से गणेश की दुर्लभ मूर्तियों का कलेक्शन कर रहे हैं।

पटना के डेंटल सर्जन डॉ. आशुतोष त्रिवेदी त्रिवेदी गणपति भक्ति की अनूठी मिसाल हैं। भक्ति भी ऐसी है कि अपने क्लीनिक ऑरो डेंटल को ही मंदिर बना दिया है। 


चैंबर में जिधर भी नजर जाती है, उधर गणेश ही गणेश दिखाई पड़ते हैं। एक दो नहीं 11 सौ मूर्तियों का विशाल कलेक्शन देख मरीजों का आधा दर्द वैसे ही गायब हो जाता है।

No comments:

Post a Comment