5 पुरोहित से होगी गंगा की आरती:538 दिन बाद पटना के गांधी घाट पर होगी मां गंगा की उपासना, कोरोना प्रोटाकॅल में किया जाएगा पूजन - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 3 September 2021

5 पुरोहित से होगी गंगा की आरती:538 दिन बाद पटना के गांधी घाट पर होगी मां गंगा की उपासना, कोरोना प्रोटाकॅल में किया जाएगा पूजन





शनिवार और रविवार को शाम 6.30 से लेकर 7.30 बजे तक गांधी घाट पर 50% लोगों की उपस्थिति के साथ आरती होगी। 


शनिवार 4 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली गंगा आरती 14 मार्च 2020 से बंद थी। पटना प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राज्य पर्यटन विकास निगम तैयारी में जुट गया है।


538 दिन बाद पटना में फिर मां गंगा की आरती होगी। 5 पुरोहित पहले मां गंगा का आह्वान करेंगे फिर विधि विधान से आरती की जाएगी।


 इस दौरान गांधी घाट को सजाया जाएगा। कोरोना काल में 17 माह से बंद गंगा आरती के शुभारंभ को लेकर पटना के लोगों में काफी उत्साह है।

No comments:

Post a Comment