मुजफ्फरपुर में 80 लाख की शराब बरामद:हरियाणा से आई थी शराब की खेप, अनलोड करने के दौरान नाला में फंस गया था ट्रक का चक्का, मौके से फरार हो गए सभी धंधेबाज - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 9 September 2021

मुजफ्फरपुर में 80 लाख की शराब बरामद:हरियाणा से आई थी शराब की खेप, अनलोड करने के दौरान नाला में फंस गया था ट्रक का चक्का, मौके से फरार हो गए सभी धंधेबाज





धान की भूसी के नीचे शराब के कार्टन को छिपाया गया था। टीम को देखकर धंधेबाज़ मौके से फरार हो गए। जांच पड़ताल में करीब 80 लाख रुपये से अधिक जब्त शराब की अनुमानित कीमत आंकी गयी है। 


थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि अभी जब्त शराब की गिनती नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसपर 300 कार्टन शराब लोड होगा।


 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहसी में एक राइस मिल के समीप ट्रक से शराब अनलोड किया जा रहा है। इसकी सूचना पर सकरा थानेदार दलबल के साथ पहुंचे। देखा कि ट्रक का चक्का नाला में फंसा हुआ है। इसलिये धंधेबाज़ वहीं पर शराब अनलोड करने में जुटे थे।


  पुलिस के पहुंचते ही सभी फरार हो गए। इसी दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी और जवान भी वहां पहुंच गए। पुलिस जांच में पता लगा कि इलाके के धंधेबाज़ों ने ही हरियाणा से शराब की खेप मंगवाई थी।


 जिसे सकरा और इसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करना था।


मुजफ्फरपुर में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जिले में धड़ल्ले से शराब की खेप पहुंच रही है। लगातार कार्रवाई होने के बाद भी शराब धंधेबाज़ों के मंसूबे चरम पर हैं। हर दिन जिले में शराब की खेप पहुँच रही है।


पंचायत चुनाव के कारण शराब माफिया इसका स्टॉक करने में अभी से जुट गए हैं। ताजा मामला सकरा थाना क्षेत्र से मेहसी का है। 


जहाँ उत्पाद विभाग और सकरा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शराब लदे ट्रक को जब्त किया।
 


No comments:

Post a Comment