पटना की बेटी आकांक्षा श्रीवास्तव को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की ओर से छात्र विश्वकर्मा अवार्ड से नवाजा गया। देश के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस भव्य समारोह में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही शिक्षा राज्य मंत्री राज कुमार रंजन, शिक्षा सेक्रेटरी अमित खरे, AICTE के चेयरमैन अनिल सहस्त्रबुद्धि आदि मौजूद रहे। सभी ने आकांक्षा के आविष्कार को देखा भी।
आकांक्षा का परिवार पटेल नगर में रहता है। उनके पिता योगेश कुमार हॉकी के चर्चित कोच रहे हैं और अभी एजी ऑफिस, पटना में ऑडिटर के पद पर हैं। खुद योगेश की पहचान इन्वेंशन मैन की रही है।
38 हजार प्रतिभागियों में से आकांक्षा का चयन किया गया। आकांक्षा को भी यह नहीं पता था कि उनका चयन किस अवार्ड के लिए किया गया। मंच पर इसकी घोषणा की गई।
अवार्ड में प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपए नगद दिए गए।Reed all news

No comments:
Post a Comment