अपराधियों ने जीजा-साला को मारी गोली:सीवान में लूट का विरोध करने पर गोलीबारी, रिश्तेदारी से लौट रहे थे जीजा-साला, अपराधियों ने चेकिंग का भय दिखाकर रोकी थी बाइक - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 3 September 2021

अपराधियों ने जीजा-साला को मारी गोली:सीवान में लूट का विरोध करने पर गोलीबारी, रिश्तेदारी से लौट रहे थे जीजा-साला, अपराधियों ने चेकिंग का भय दिखाकर रोकी थी बाइक





सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना इलाके के सकरा गांव के रहने वाले नन्हे महतों के पुत्र रामनरेश महतो अपने साला नीतीश कुमार के साथ रिश्तेदार मंजीत कुमार के घर गए थे।


 शनिवार की सुबह लौटने के दौरान सिसई गांव के समीप सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रोका। इसके बाद जीजा- साला को पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर किसी दूसरे रास्ते से चले जाने की बात कही।


 जिससे दोनों जीजा साला डर गए और रास्ता बदल लिया।


सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना इलाके के सिसई गांव के समीप बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की सुबह बाइक सवार जीजा साला को गोली मारकर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


जिसमें गंभीर रूप से घायल जीजा साला को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।Reed all news



No comments:

Post a Comment