अमेरिकी नागरिक की रिहाई को लेकर मानवाधिकार आयोग सख्त:जेल में बंद डेविड की जानकारी नहीं दे रहे हैं जेल IG, DM को किया गया तलब, आयोग में रिहाई को लेकर चल रही सुनवाई - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 2 September 2021

अमेरिकी नागरिक की रिहाई को लेकर मानवाधिकार आयोग सख्त:जेल में बंद डेविड की जानकारी नहीं दे रहे हैं जेल IG, DM को किया गया तलब, आयोग में रिहाई को लेकर चल रही सुनवाई





19 मार्च 2018 को मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना खौना ओपी के निकट से डेविड को SSB ने गिरफ्तार किया था। उस पर बिना वीजा के भारत में प्रवेश व भ्रमण करने का आरोप था। डेविड को मधुबनी कोर्ट ने पांच साल कैद


 व दो हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई थी। सुरक्षा के मद्देनजर उसे मधुबनी उपकारा से मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। मधुबनी कोर्ट के द्वारा उसे जमानत का लाभ भी मिला था। लेकिन, भारत में उसका कोई जमानतदार नहीं मिला। जिस कारण वह बाहर नहीं निकल सका।


अमेरिकी मूल के निवासी डेविड क्विंग दुहयन के संबंध में मानवाधिकार आयोग ने कई बिंदुओं पर जेल IG से जानकारी मांगी थी। 


इसके बावजूद जानकारी नहीं दी गयी। इसको लेकर आयोग ने नाराजगी जताते हुए जेल IG और मधुबनी DM को तलब किया है।Reed all news



No comments:

Post a Comment