औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के छकनबाग गांव में अज्ञात बीमारी से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना शनिवार अहले सुबह की है। मृतका पूजा कुमारी उसी गांव के कामराज प्रजापति की पुत्री थी। परिजनों ने बताया कि वह जन्म से ही गूंगी थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रही थी। इशारे से परिजनों को डर लगने की बात बताई। सुबह होने पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने उसकी स्थिति बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
Monday, 19 August 2019
Home
Unlabelled
अज्ञात बिमारी से किशोरी की मौत
अज्ञात बिमारी से किशोरी की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment