गेहूँ अधिप्राप्ति की गयी समीक्षा बैठक - NPBP NEWS

Breaking

Thursday, 23 April 2020

गेहूँ अधिप्राप्ति की गयी समीक्षा बैठक

, ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज ज़िलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गया ज़िला के साथ गेहूं अधिप्राप्ति, फसल सहायता योजना एवं अन्य विभागीय निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। 
समीक्षा में ज़िलाधिकारी ने गेहूं अधिप्राप्ति पैक्स/व्यापारमंडल के माध्यम से करने के निदेश दिए। पैक्स का बकाया राशि का भुगतान अविलंब करने को कहा। समीक्षा में पाया गया कि सी०एम०आर० राइस डिपॉजिट मात्र 37% ही है, ज़िलाधिकारी ने इसपर असंतोष व्यक्त किया एवं निदेश दिया कि जल्द से जल्द इसमें प्रगति की जाए। बताया गया कि 9 प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली के गोदाम में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी को ज़िलाधिकारी द्वारा आज ही गोदाम का प्रभार ग्रहण करने का निदेश भी दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बाराचट्टी सी०एम०आर० गोदाम एवं गुरुआ के जन वितरण प्रणाली गोदाम आंधी व तूफान के कारण छतिग्रस्त हो गया है, जिसके लिए ज़िलाधिकारी ने अविलंब गोदाम की मरम्मति कराने के निदेश दिए। सी०एम०आर० गोदाम में अधिप्राप्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए 4 नये गोदामों को अधिसूचित करने हेतु ज़िलाधिकारी द्वारा निगम मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, गया, ज़िला सहकारिता पदाधिकारी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment