कोविड 19 वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा की गई है।||GAYA NEWS ||NPBP NEWS - NPBP NEWS

Breaking

Sunday, 26 July 2020

कोविड 19 वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा की गई है।||GAYA NEWS ||NPBP NEWS

गया, 26 जुलाई, 2020, कोविड 19 वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
आज ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में कोविड के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में बताया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में आम जन के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है कि आज रविवार को आम जन द्वारा कोरोना की जांच करवाने जांच केंद्र पर जाने के उपरांत वहां कोई भी चिकित्सक/कर्मी उपस्थित नहीं पाये गए, जिसके उपरांत ज़िलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मानपुर, उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी एवं डॉ० पंकज कुमार, संचारी रोग पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही ज़िलाधिकारी ने स्पष्ट निदेश दिया कि सप्ताह के सभी दिन कोरोना की जांच ज़िले में बनाये गए जांच केंद्र पर की जाएगी।
समीक्षा के क्रम में ज़िलाधिकारी ने कोविड हेल्थ सेन्टर सह आइसोलेशन सेन्टर जो गांधी मैदान अंतर्गत इंडोर स्टेडियम में, शेरघाटी एवं टिकारी में बनाया गया है, डी०पी०एम० स्वास्थ्य को निदेश दिया कि सभी जगहों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए एवं एम्बुलेंस से संपर्क हेतु नंबर ज़िला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निदेश दिया गया कि सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता हो।
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को जल्द से जल्द मेडिकल किट उपलब्ध करने का निदेश ज़िला पदाधिकारी ने डी०पी०एम०, स्वास्थ को दिया।
ज़िलाधिकारी ने कहा कि 1000 बेड की क्षमता वाले आइसोलेशन केंद्र को हर समय तैयार रखें एवं इसकी अनुश्रवण अपर समाहर्त्ता, गया करेंगे। साथ ही अपर समाहर्त्ता, गया अपने स्तर से पदाधिकारियों की टीम बनाकर आइसोलेशन केंद्र की व्यवस्था की जांच हेतु औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ही सभी आइसोलेशन केंद्र पर खाने का मेनू चार्ट, ज़िला नियंत्रण कक्ष का संपर्क सूत्र एवं क्या करें, क्या न करें से संबंधित बैनर लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया कि जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जिस स्थल पे की गई है वे अपने स्थल पर ही बने रहे।अनुपस्थित पाये जाने का कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम श्री सावन कुमार, प्रशिक्षु (आई०ए०एस०) श्री सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त श्री किशोरी चौधरी, अपर समाहर्त्ता, गया श्री मनोज कुमार एवं अन्य कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment