नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 20 July 2020

नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत

संवाददाता नन्का पासवान
शेरघाटी /गया
शेरघाटी शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित बुढ़िया नदी में रविवार को संध्या लगभग 5:30 बजे स्नान करने गए 4 लड़कों में एक लड़के की मौत नदी में डूबने से हो गई। स्थानीय लोगों ने दो लड़कों के द्वारा किए गए शोर के बाद नदी में डूबे लड़के को खोज कर निकाला। तत्पश्चात आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालक की पहचान फरहान खान उम्र लगभग 14 वर्ष गढ़ मुहल्ला शेरघाटी के रूप में की गई है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।  स्वजनों को के हस्तक्षेप के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। स्वजनों ने बताया कि हम लोग मृतक का शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।शेरघाटी थानाध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि स्वजनों के आग्रह के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment