30 लीटर चुलाई शराब के साथ कारोबारी धराया - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 26 September 2020

30 लीटर चुलाई शराब के साथ कारोबारी धराया

थाना क्षेत्र के कोसी पश्चिमी तटबंध स्थित कुशमोल व अगरगरहा गांव के बीच मरौना पुलिस ने 30 लीटर चुलाई शराब के साथ एक साइकिल सवार को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मरौना थाने के एसआई बिनाेद राउत ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे गुप्त सूचना के आधार पर मरौना पुलिस दल बल के साथ अगरगरहा के तरफ जा रही थी। कुछ दूर जाने के बाद उत्तर दिशा से एक साइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देख साइकिल सवार ने भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस को शक हुआ और उसे पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में एक गैलन में 30 लीटर शराब के साथ मधुबनी जिला स्थित मधेपुर प्रखंड के प्रसाद वार्ड 06 निवासी राजू साह को गिरफ्तार किया। राजू साह देसी चुलाई शराब लेकर अपने घर जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i818hd

No comments:

Post a Comment