बहू की हत्या के आरोप में दो के खिलाफ शिकायत - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 26 September 2020

बहू की हत्या के आरोप में दो के खिलाफ शिकायत

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी जमादार मियां के पुत्र अजीजुल हक ने थाने में आवेदन देकर बेटी रोजी खातून की हत्या के मामले में उसके ससुरालवालों को आरोपित किया है। उन्होंने सोनू अहमद और बेबी खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। थानाप्रभारी ने कहा आवेदन मिला है जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
रोजी खातून की शादी बरहन गोपालपुर निवासी रिजवान अहमद से सात साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लिए दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया है कि सोनू अहमद व उसकी पत्नी बेबी खातून ने उसकी बेटी का 2 लाख रुपया और आभूषण भी हड़प लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/338g8Yd

No comments:

Post a Comment