दरौली में खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर बह रही सरयू - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 26 September 2020

दरौली में खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर बह रही सरयू

72 घंटे से सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगपुर सिसवन व दरौली में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। दरौली में नदी का जलस्तर वार्निंग लेबल पार कर गया है। शनिवार की दोपहर दरौली में नदी का जलस्तर 60.38 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां वार्निंग लेवल 59 .82 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यहां नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में करीब 18 सेंटीमीटर बढ़ा है। पहले यहां नदी का जलस्तर 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर बढ़ने में कमी आई है। फिलवक्त यहां नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है ।गंगपुर सिसवन में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे नदी का जलस्तर 55.68 मीटर दर्ज किया गया। यहां नदी की चेतावनी बिंदु 56.04 मीटर है। नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saryu flowing 44 cm above the danger mark in Darauli


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i815Sz

No comments:

Post a Comment