मारपीट में महिला सहित तीन घायल - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 26 September 2020

मारपीट में महिला सहित तीन घायल

उसरी बुजुर्ग में आपसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित तीन घायल हो गए। घायलों में अम्बिका पांडेय व उनकी पत्नी गीता देवी शामिल हैं। दोनों का इलाज स्थानीय सीएचसी में करवाया गया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनके मकान का बंटवारा हो गया है। वह सफाई कर रहे थे तभी दिनेश पांडेय, देवीदत्त पांडेय, आदित्य पांडेय, आशुतोष पांडेय, दीपक पनहेरी द्वारा गाली-गलौच करते हुए लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने उनकी पत्नी को भी जख्मी कर दिया है।
तीन पर मारपीट कर चेन छीनने का केस
बसंतपुर| बसंतपुर के शेखपुरा निवासी स्व. मेहदी कुरैशी की पत्नी आशमा खातून के बयान पर बसंतपुर थाने में केस दर्ज किया गया। बयान में कहा गया है कि मेरे ही गांव के ही इस्तखार कुरैशी , अशरफ कुरैशी समेत तीन लोग लाठी-डंडा, तलवार, फरसा लेकर आये तथा गाली-गलौज करते हुए मेरे पोते अरशद अली को मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर मै बचाने आई तो मुझसे भी मारपीट कर गले से चैन छीन लिये। बसंतपुर पीएचसी में घायलों का इलाज हुआ। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EBJ0hT

No comments:

Post a Comment