थानाक्षेत्र के भलुआर गांव के युवक की गला रेतकर अपराधियों के द्वारा हत्या कर देने को लेकर मृतक के पिता नित्यानंद यादव ने अपने गोतिया सियाराम यादव, अशोक यादव, अनिरूद्ध यादव समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। बताते चले विगत सोमवार की रात्रि अपराधियों ने भलुआर गांव के युगल कुमार उर्फ टिंकू यादव की गला रेतकर हत्या करते हुए शव को अमरपुर-शाहकुण्ड मुख्य मार्ग चपरी भलुआर गांव के समीप फेंक दिया था।
घटना का कारण जमीन विवाद एवं डीलरशिप को लेकर हुई विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव के ग्रामीण हतप्रभ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। मृतक को दो पुत्र है जिसकी आयु फिलवक्त दो और चार वर्ष है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय ने बताया कि लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरेापियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kANdSq
No comments:
Post a Comment