दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने नगद सहित जेवरात उड़ाए, रणगांव पंचायत का मामला, पुलिस कर रही जांच - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 23 September 2020

दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने नगद सहित जेवरात उड़ाए, रणगांव पंचायत का मामला, पुलिस कर रही जांच

रणगांव पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 मोटंगा गांव में मंगलवार की देर की रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर से हजारों की नगदी व गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी दासू हरिजन ने बताया कि देर रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार को काटकर लाखों रुपये के जेवरात, नकद 70 हजार रुपये, बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। जब सुबह आंख खुली तब चोरी की जानकारी मिली।

पीड़ित ने बताया कि हमलोग परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब कमरे में गये तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है एंव घर में रखा बक्सा भी खुला है और पीछे का दीवार कटा हुआ है। उन्हाेंने ने बताया कि घर का प्लास्टर व अन्य कार्य कराने के लिए पैसे रखे थे। वहीं 20 से 25 भर चांदी व डेढ़ भर सोने के जेवरात समेत कासा का बर्तन व कपड़ा भी गायब है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RSFUsP

No comments:

Post a Comment