राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह ड्यूटी जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एम्स में लैब टेक्निशियन अशोक ठाकुर के तौर पर हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लैब टेक्निशियन अशोक सुबह करीब 9 बजे बाइक से ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इधर, घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आई-कार्ड से युवक की पहचान हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33GLlR8
No comments:
Post a Comment