राजद में दोनों भाइयों के बीच चल रही लड़ाई, लालटेन में न तेल है और न प्रताप: संबित पात्रा - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 18 September 2020

राजद में दोनों भाइयों के बीच चल रही लड़ाई, लालटेन में न तेल है और न प्रताप: संबित पात्रा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि राजद में दोनों भाइयों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच लड़ाई चल रही है। लालटेन में न तेल है और न प्रताप।

पटना के होटल चाणक्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि बिहार की जनता कह रही है कि चुनाव नीतीश कुमार वर्सेज नन है। एक तरफ नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार का विकास है दूसरी तरफ विपक्ष जेल में है। लालू यादव के बेटे ने अपनी ही पार्टी के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का अपमान किया। उनकी तुलना एक लोटा पानी से की। इसी एक लोटा पानी से राजद का तर्पण होगा।

बिहार में अब बिजली है। यहां लालटेन अब नहीं जलेगा। चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है रिकॉर्ड मत से एनडीए की सरकार बनेगी। चीन से लगती सीमा एलएसी पर देश के जवान शाहिद हुए और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जवानों का मनोबल तोड़ रहे हैं। कृषि बिल पर जिनको समस्या है उनके सवालों को सरकार दूर करेगी।

पात्रा ने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों पर फैसला कमेटी करेगी। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पात्रा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सवालों को दबाना चाहती है। सत्य छिपाने के लिए बिहार पुलिस को क्वारैंटाइन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना के होटल चाणक्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते संबित पात्रा, साथ में हैं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FGd2S3

No comments:

Post a Comment