गोली लगने के बाद कराहते हुए खुद थाना पहुंचा युवक, खून से लथपथ देख पुलिस वाले हैरान - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 18 September 2020

गोली लगने के बाद कराहते हुए खुद थाना पहुंचा युवक, खून से लथपथ देख पुलिस वाले हैरान

गोली लगने के बाद घायल हुआ एक व्यक्ति खुद थाना पहुंच गया। वो खून से लथपथ था। उसके पैर से लगातार खून बहे जा रही थी। उसे देख पुलिस वाले भी हैरान हो गए थे. यह मामला पटना के कंकड़बाग थाना का है। जिस व्यक्ति को गोली लगी थी उसका नाम रामाधार यादव है। इसके पैर के तलवे में गोली लगी थी। पुलिस ने इस घायल व्यक्ति का इलाज कराया। फिर पूरे मामले की जानकरी ली। दरअसल, गोलीबारी की यह वारदात गुरुवार के देर रात की है।

पुलिस के मुताबिक सूर्या पथ के रहने वाले रामाधार यादव गुरुवार देर रात अपने घर लौट रहे थे। चांदमारी रोड में उन्हें पास में रहने वाला टुड्डू नाम का युवक मिला। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद टुड्डू ने पिस्टल निकालकर रामाधार पर गोली चला दी। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक की हालत अब ठीक है।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे क्या वजह है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। उसके तलाश में छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे क्या वजह है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mrCXxD

No comments:

Post a Comment