Sushant के लिए कृति सेनन ने लिखा, पहले वो तुम्हारे लिए लड़े और अब वो आपस में लड़ रहे हैं - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 18 September 2020

Sushant के लिए कृति सेनन ने लिखा, पहले वो तुम्हारे लिए लड़े और अब वो आपस में लड़ रहे हैं

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। देश की तीन बड़ी एजेसियां इस केस की जांच में जुटी हुई है- सीबीआई, एनसीबी और ईडी। इसके साथ ही उनके करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। कभी सुशांत के बेहद करीब रहीं एक्ट्रेस कृति सेनन ने सुशांत के लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। कृति ने लिखा कि अब तुम्हारी मौत का मुद्दा नहीं रहा अब यह उनके लिए अपना बन गया है।

कृति सेनन ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस पोस्ट में कृति सेनन ने लिखा, "वो तुम्हारे लिए लड़ें, इसके बाद वे आपस में लड़ने लगते हैं। यह एक ऐसा कठिन पल है जिसे रोका नहीं जा सकता। अब ये सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया, अब ये उनके लिए हो गया है, शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था।" इस पोस्ट के नीचे एक्ट्रेस ने अपना नाम लिखा है। जिसका मतलब है कि यह पोस्ट खुद कृति ने लिखा है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट को सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लोग उनकी इस बात पर सहमति भी जता रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EcP6oT

No comments:

Post a Comment